फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमंत बृजवासी के ‘तेरी आंखों का यो काजल’ पर थिरके दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत महोत्सव में बृहस्पतिवार को बॉलीवुड संध्या का आयोजन
विज्ञापन

खेकड़ा की बेटी रेणुका पंवार ने ‘बावन गज का दामन’ पर लूटी वाहवाही
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। एसपीसी डिग्री कालेज में चल रहे बागपत महोत्सव में बृहस्पतिवार को बॉलीवुड संध्या में हेमंत बृजवासी के गीत ‘तेरी आंखों का यो काजल’ पर नगर के लोगों ने जमकर डांस किया। गायिकी में अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुकी खेकड़ा की बेटी रेणुका पंवार ने भी ‘बावन गज का दामन’ पर जमकर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

बागपत महोत्सव में हेमंत बृजवासी ने तेरी आंखों का यो काजल, मेरे रस्के कमर, तेरी पहली नजर, तेरी हो गई बल्ले-बल्ले, मै तो तेरी हो गई सजन मेरे सतरंगिया, सावन में लग गई आग और पग घुंघरु बांध मीरा नाची, सारा जमाना हसीनों का दीवाना आदि गानों पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। युवाओं ने सीटी बजाए दिल धड़काए और खई के पान बना रसवाला गाने पर कुर्सियों पर चढ़कर डांस किया। हेमंत ने डीएम राजकमल की फरमाइश पर ‘मेरे मन में श्याम समाए गया’ गाने पर अधिकारियों और महिलाओं को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में स्टेज पर आते ही लोगों ने रेणुका का तालियों और सीटी से जोरदार स्वागत किया। रेणुका पंवार अपने सबसे लोक प्रिय गीत ‘बावन गज का दामन’ से जमकर वाहवाही लूटी। इस मौके पर डीएम राजकमल यादव, उपकृषि निदेशक प्रशांत कुमार, एडीएम अमित कुमार, परियोजना निदेशक रजनी पुंडीर व काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें