फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर, सपोर्टर व प्रत्याशी पर रहेगी प्रशासन की पैनी नजर

विज्ञापन
घिटौरा गांव में लोगो की समस्या सुनते डीएम राजकमल यादव व एसपी अभिषेक सिंह - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
डीएम-एसपी ने किया संवेदनशील, अतिसंवेदनशील केंद्रों का निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी राजकमल यादव व पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने मंगलवार को घिटौरा गांव में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में मतदाता, सपोर्टर और प्रत्याशी पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मतदान के दौरान मास्क अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन

डीएम ने ग्रामीणों को पंचायत चुनाव में निष्पक्ष, स्वतंत्र व शांतिपूर्ण मतदान करने के निर्देश दिए। कहा कि चुनाव में अगर कोई प्रत्याशी किसी को डराता या धमका का है या फिर किसी तरीके का प्रलोभन देता है तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित थाने पर दें। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रभावी व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क व गमछा लगाकर कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन पालन करते हुए मतदान करने का आह्वान किया। एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी मनीष कुमार मिश्रा, एसडीएम खेकड़ा अजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें