फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

58 फीसदी लोगों ने कराया टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में मंगलवार को 60 केंद्रों पर सात हजार के लक्ष्य के सापेक्ष केवल 58 फीसदी ही टीकाकरण हो सका। 2901 लाभार्थियों ने टीकाकरण नहीं कराया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि मंगलवार को 60 केंद्रों पर सात हजार लाभार्थियों का टीकाकरण करने का माइक्रोप्लान तैयार किया गया था। लक्ष्य के सापेक्ष 4099 लाभार्थी टीकाकरण कराने के लिए केंद्रों पर पहुंचें, जबकि 2901 लाभार्थी टीकाकरण कराने के लिए केंद्रों पर नहीं पहुंचे। मंगलवार को 43 हेल्थ वर्कर, चार फ्रंटलाइन वर्कर, 45 से 60 वर्ष के 1969 और 60 वर्ष से अधिक आयु के 1955 लाभार्थियों ने पहली बार, जबकि छह हेल्थ वर्कर, दस फ्रंटलाइन वर्कर, 45 से 60 वर्ष से 25 और 60 वर्ष से अधिक आयु के 87 लाभार्थियों ने दूसरी बार टीका लगवाया।
---------------
ब्लॉक लक्ष्य टीकाकरण
बागपत 1200 755
बड़ौत 1200 900
बिनौली 1200 820
छपरौली 1200 650
खेकड़ा 1100 442
पिलाना 1100 532
कुल 7000 4099
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें