फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: प्रशासन ने सैड़भर में तालाब से हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 9
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। सैड़भर में पानी की निकासी की समस्या का समाधान कराने के लिए शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने तालाब से अतिक्रमण हटवाया।
सैड़भर गांव के तालाब पर अतिक्रमण होने के कारण गांव में जलभराव की समस्या थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब को कब्जामुक्त कराकर पानी की निकासी की समस्या का समाधान कराने की मांग की थी। ग्रामीणों की मांग पर शनिवार को तहसीलदार अजय कुमार ने गांव की मुस्लिम बस्ती में तालाब से अतिक्रमण हटवाया। कुछ ग्रामीणों ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। साथ ही सरकारी कार्य में दखल न देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

-
बदलते मौसम में पशुओं का ख्याल रखें पशु पालक
दोघट। पशु चिकित्सा केंद्र दाहा पर सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मोदीपुरम की ओर से निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया, शिविर में 141 पशुओं की जांच कर दवाई दी। शिविर में डॉ़ राजीव सिंह ने पशुपालकों को बदलते मौसम में पशुओं का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। डॉ़ राजबीर सिंह, प्रो. अमित वर्मा, डॉ़ रोहित सिंह, अरविंद सिंह, अजीत कुमार, विकास जायसवाल, जितेंद्र कुमार, अंकित राणा, तरसपाल, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें