फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोपियों का कोर्ट में सरेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बीकॉम की छात्रा करीब एक साल पूर्व घर से कालेज जाने के लिए स्टैंड पर खड़ी थी। गांव का एक युवक कॉलेज छोड़ने के बहाने उसे मथुरा ले गया था। आरोप है कि छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने छात्रा को बरामद कर लिया था। इस मामले में दो आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि इसमें चार आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके है, जबकि दो ने अब सरेंडर किया।
विज्ञापन

प्रेम विवाह करने पर परिजनों से जान का खतरा
बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने एसपी कार्यालय पहुंचकर बताया कि उसने गांव के ही एक युवक से जुलाई 2021 को निकाह किया था। आरोप है कि परिजन उनके निकाह से खुश नहीं है। उनको गांव से बाहर जाकर रहने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने अपनी व पति की जान को खतरा जताया है। उसने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
काठा में दो भाइयों पर हमला
बागपत। काठा के रहने वाले सचिन ने बताया कि मोहल्ले का एक व्यक्ति शराब पीकर गाली-गलौज करता है। इसका विरोध करने पर व्यक्ति ने परिजनों के साथ मिलकर बृहस्पतिवार रात उस पर और उसके चचेरे भाई अतुल पर हमला किया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें