बड़ौत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तहसील पहुंचकर सहारा व पल्स कंपनियों के खिलाफ हंगामा-प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
शहराध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील में एकत्रित हुए और नारेबाजी कर एसडीएम सुभाष सिंह को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले कंपनियों ने अच्छा मुनाफे का झांसा देकर लोगों से रकम जमा करा ली। अब कोर्ट के आदेश के बावजूद पैसा नहीं लौटा रही हैं। जिससे लोगों के जरूरी काम रुक गए हैं। उनके साथ आर्थिक तंगी खड़ी हो गई है। पीड़ित न तो बच्चों के स्कूल की फीस जमा कर पा रहे हैं और न ही अन्य जरूरी काम कर पा रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में सत्यपाल पथौलिया, यशवीर चौधरी, सचिन देव आदि शामिल रहे। संवाद