संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर डूंडाहेड़ा गांव के पास रसोई गैस सिलिंडरों से लदा पिकअप लूटने वाले फरार आरोपी पंजाब के लुधियाना निवासी शुभम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूट में प्रयुक्त कार बरामद की।
दस सितंबर 2024 को गांवों में सिलिंडर सप्लाई करने जाते समय दिल्ली के करावल नगर निवासी रमनपाल से कार सवार चार बदमाशों ने बंधक बनाकर 96 रसोई गैस सिलिंड़रों से लदा टेंपो लूट लिया था। रमनपाल नेे तभी कोतवाली में घटना की शिकायत की थी। पुलिस ने 11 सितंबर को ट्रॉनिका सिटी निवासी सतीश और ढिकौली गांव के रहने वाले अनमोल को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटे गए 85 गैस सिलिंडर और टेंपो बरामद किए थे।
एक अन्य आरोपी सिद्धू अदालत में समर्पण कर जेल चला गया था। पुलिस के अनुसार रविवार रात फरार आरोपी शुभम निवासी लुधियाना पंजाब को बख्तावरपुर दिल्ली से गिरफ्तार कर उसके पास से लूट में प्रयुक्त कार बरामद की गई। उसे सोमवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।