फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अपात्र होने के बाद भी ली वृद्धा पेंशन, रिकवरी होगी

Mon, 14 Apr 2025 06:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नंगला रवा गांव के रहने वाले वीरेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर बुजुर्ग महिला विद्या द्वारा अपात्र होने के बाद भी वृद्धा पेंशन योजना का लाभ लेने की शिकायत की थी। बड़ौत एसडीएम की जांच में महिला अपात्र निकली। उसका आय प्रमाण पत्र गलत बनाया गया था, इसलिए उसकी पेंशन बंद कर दी गई। वहीं समाज कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा का कहना है कि वर्ष 2022-23 से 2024-25 तक पेंशन की रिकवरी करने के लिए नोटिस जारी किया है। बताया कि महिला से 30 हजार रुपये से अधिक की रिकवरी होगी। यदि एक माह में रुपये जमा नहीं किए जाते हैं तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें