फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी परीक्षा के लिए जिले में बने 21 सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
टीईटी परीक्षा के लिए जिले में बने 21 सेंटर
विज्ञापन

बागपत। डीएम ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को सही तरीके से संपन्न कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। दो पाली में 22 दिसंबर को परीक्षा होगी। प्रथम पाली में प्राथमिक स्तर और द्वितीय पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा कराई जाएगी।
डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए जनपद में 7462 परीक्षार्थी 13 केंद्रों पर सुबह दस बजे से साढ़े 12 बजे परीक्षा देंगे। इसके लिए राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत, श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत, डीएवी इंटर कॉलेज टटीरी, आदर्श इंटर कॉलेज डौला, इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर खिड़की, श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज बालैनी, वीर स्मारक इंटर कॉलेज बड़ौत, जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज बागपत, दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज बड़ौत, श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज छपरौली, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज खेकड़ा, जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा में परीक्षा होगी। इसी तरह उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए 4471 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। जो जनपद के आठ परीक्षा केंद्रों पर अपराह्न ढाई बजे से पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत, श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत, डीएवी इंटर कॉलेज टटीरी, जनता वैदिक इंटर कॉलेज बड़ौत, वीर स्मारक इंटर कॉलेज बड़ौत, दिगंबर जैन इंटर कॉलेज बड़ौत, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज खेकड़ा, जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा परीक्षा केंद्रों में होगी। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा होगी। यहां पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात होगा। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारी से परीक्षा कराने के लिए निर्देशित किया है। इसमें एडीएम अमित कुमार सिंह, अपर एएसपी अनिल कुमार सिंह, डीआईओएस ओमदत्त सिंह, तात्कालीक डीआईओएस बृजेंद्र कुमार, बीएसए राजीव रंजन मिश्र, प्रधानाचार्य अंतरिक्ष, डाइट प्राचार्य विनय कुमार गिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें