फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की पर्चियों पर लिखा, पत्ती और पराली न जलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने की पर्चियों पर लिखा, पत्ती और पराली न जलाएं
विज्ञापन

बागपत। गन्ने के खेत में पत्ती, पराली और फसल अवशेष नहीं जलाए जाने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है। किसानों को जारी की जाने वाली गन्ने की पर्चियों पर भी सूचना अंकित कराकर पराली नहीं चलाए जाने का आह्वान किया । डीएम शकुंतला गौतम का कहना है कि किसानों को जागरूक करने के लिए यह कदम उठाया गया। उधर, जिले का एक्यूआई फिर 214 पर पहुंच गया है। बारिश के बाद दो दिन तक प्रदूषण से निजात मिली।
वायु प्रदूषण का मामला प्रदेश में गूंज रहा है। प्रदूषण बढ़ने पर अधिकारियों से जवाब मांगे जा रहे हैं। किसानों को जागरूक करने के लिए अब गन्ने की पर्चियों का सहारा लिया जा रहा है। डीएम शकुंतला गौतम और डीसीओ अनिल कुमार भारती ने बताया कि किसानों को जारी की जा रही पर्चियों पर जागरूकता के लिए पराली नहीं जलाने का संदेश लिखवाया जा रहा है। यह कदम इसलिए उठाया, ताकि किसान जागरूक हो सकें।
विज्ञापन

शासन ने पूछा क्या की कार्रवाई
बागपत। वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से अपर मुख्य सचिव कुमार कमलेश ने प्रदेश के सभी जिलों के अधिकारियों से पूछा कि वायु प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। किसानों को कैसे जागरूक किया और प्रदूषण से बचाव के लिए क्या कदम उठाए। इस पर जवाब मांगा है। वीडियो कांफ्रेंसिग में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। डीएम शकुंतला गौतम, एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव, सीडीओ पीसी जायसवाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसानों को जगाने के लिए निकली पुलिस
दोघट। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने गांव-गांव और कस्बों में अभियान चलाकर लाउडस्पीकर से किसानों को सूचित किया कि कोई भी किसान अपने खेत में पराली नहीं जलाए, यदि किसान पराली जलाता पकड़ा तो उस पर कार्रवाई कराई जाएगी। एसओ रमेश सिंह ने बताया कि न्यायालय के सख्त निर्देश है कि किसानों को आगाह किया जाए कि वे खेत में पराली न जलाए। उन्होंने सोमवार को दोघट कस्बे व टीकरी कस्बे के मैन बाजार, मुख्य रास्तों और गलियों में पैदल घूमकर लाउडस्पीकर द्वारा किसानों को सूचना दी कि वे अपने खेतों में फसलों के अवशेष न जलाए। चेतावनी दी कि यदि सूचना के बाद भी कोई भी किसान अपने खेत में पराली जलाता पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें