फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवाड़ा में तनाव, हमलावरों पर फिर धमकी का आरोप

विज्ञापन
बागपत के निवाड़ा गांव में मृतक निसार के घर सांत्वना देने पहुंचे लोग - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
निवाड़ा में तनाव, हमलावरों पर फिर धमकी का आरोप
विज्ञापन

बागपत। निवाड़ा गांव के हाजी निसार हत्याकांड में तनाव का माहौल है। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा है। पीड़ित पक्ष ने कहा हमलावर उनके परिवार को धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना निवाड़ा गांव में पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को हिम्मत बंधाई। एएसपी और सीओ से बात कर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। पीड़ित पक्ष ने कहा हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, वह खुले घूम रहे हैं। पीड़ित पक्ष को धमकी दी जा रही है। इससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना, गौरीपुर प्रधान के पति शौचंद चौहान, रिफाकत प्रधान, अकबर अली, अनीस, अंजुम, तेज सिंह प्रधान, राजेंद्र सिंह, शराफत अली, इरशाद आदि रहे। उधर, पुलिस ने हमलावरों की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें