फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद के लिए बढ़े हाथ, भोजन और पानी वितरित किया

विज्ञापन
बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पैदल चल रहे मजदूरों को खाना वितरित करते समाजसेवी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
मदद के लिए बढ़े हाथ, भोजन और पानी बांटा
विज्ञापन

बागपत। विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने प्रवासियों को भोजन वितरित किया। गुरुद्वारा बागपत की ओर से सोनू अरोरा, पिंटू और उनके साथियों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर पांच सौ भोजन के पैकेट बांटे। ईदगाह मोहल्ला निवासी सूरज, सचिन कुमार, मनोज कुमार, इकराम, शमीम मेंबर, शहजाद, नईम, यूसुफ, आजाद और साजिद ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर प्रवासियों को भोजन और पानी बांटा। अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में व्यापार संघ की ओर से विनोद कुमार ने भोजन की व्यवस्था की। पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, विनोद गुप्ता, व्यापार संघ के महामंत्री पंडित अंकुर शर्मा, संजीव शर्मा, दीपक गोयल, दीपक जैन, आशु गोयल, अरुण मित्तल, आकाश गोयल, संदीप, मास्टर हरिओम शर्मा का सहयोग रहा। पूर्व चेयरमैन प्रेम शंकर शर्मा, मोनू पहलवान, ऋषभ गर्ग ने छह परिवारों को खाद सामग्री घर-घर जाकर बांटी। प्रमुख समाजसेवी दीपक जैन, पंकज गुप्ता ने रोजा इफ्तारी के लिए फल आदि सामान घर-घर जाकर बांटे।
नहीं मिल रहा खाना, साहब घर जाना है हमें
बड़ौत। सोमवार को पीलीभीत, होशियारपुर पंजाब के दर्जनों मजदूर अपने परिवार के साथ तहसील पहुंचे और कहा कि वे नगर में कई वर्षों से काम कर रहे हैं, लेकिन ना तो खाना मिल रहा है ओर न हमें घर भेजा जा रहा है। हमें परेशानी हो रही है। एसडीएम दुर्गेश मिश्रा ने कहा कुछ मजदूर तहसील में आए और घर जाने की बात कर रहे थे, उन्हें खाद्य सामग्री दे दी, जल्द ही सभी को घर भिजवाएं जाने की तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम व सीओ ने सौंपे सैनिटाइजर
बड़ौत। सोमवार को मानव मिलन संस्था के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कर्मियों को सैनिटाइजर बांटे। साथ ही एसडीएम दुर्गेश मिश्रा और सीओ आलोक सिंह को भी सैनिटाइजर सौंपे । ताकि यह समस्त सामग्री जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा सके। इसमें भाजपा नेता अनिल कश्यप, धनेंद्र जैन, विशाल जैन, हैम्मी, शरद जैन, दीपक एडवोकेट आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें