महाराष्ट्र के लिए रवाना हुए खिलाड़ी
अमीनगर सराय। क्षेत्र के गांव सैड़भर में स्थित वेदीराम मेमोरियल स्पोर्ट्स एकेडमी के भारोत्तोलन के दस खिलाड़ियों का खेलो इंडिया में हुआ है। एकेडमी के खिलाड़ी सोमवार को महाराष्ट्र के औरंगाबाद के लिए रवाना हो गए।
वेदीराम मेमोरियल स्पोर्ट्स एकेडमी के सचिव श्याम यादव ने बताया भारोत्तोलन के दस खिलाड़ियों का योजना खेलो इंडिया के अंतर्गत चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में विपुल, तुफेज, सामिर, समीर, समीर खान, सनीर, हर्षवर्धन, हर्ष तरुण और ऋषभ हैं। सोमवार को खिलाड़ी महाराष्ट्र के औरंगाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। वहां खिलाड़ियों के रहने, खाने, पढ़ाई व मेडिकल की सुविधाएं नि:शुल्क होगी। इसके अलावा खिलाड़ियों को प्रतिमाह दस हजार रुपये की छात्रवृत्ति भी मिलेगी। इस मौके पर डॉ. एसपी यादव, अनिल कुमार, कमल, देवेंद्र, विक्रांत, सुरेंद्र मौजूद रहे।