फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 44 डिग्री, स्कूलों की छुट्टी

Thu, 19 May 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
ऊफ ये गर्मी.....। बागपत यमुना में गर्मी से बचने के लिए कीचड़ में नहाकर मस्ती करते बच्चे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में पारे के मिजाज से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। तापमान 44.7 डिग्री पहुंच जाने से बाजारों में सन्नाटा रहा। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने गर्मी को देखते हुए स्कूल का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। पहले से ही गर्मी से परेशान चल रहे लोगों की मुसीबत बिजली कटौती ने बढ़ा दी। शहर में दिन रात कई बार बिजली कटौती हुई।
विज्ञापन
  उधर, गर्मी के प्रकोप को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने डीएम हृदय शंकर तिवारी के निर्देश पर प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों का शुक्रवार से ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया।
  बीएसए ने बताया कि जो स्कूल नियमों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, गर्मी बढ़ने के साथ ही अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सीएमसए डॉ. बीएलएस कुशवाह ने बताया कि रोजाना करीब 900 मरीज पहुंच रहे हैं। फिलहाल करीब 35 मरीज ही भर्ती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें