फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में धूम मचाएंगे वेस्ट यूपी के खिलाड़ी

Thu, 19 May 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
राहुल कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में प्रो कबड्डी के नए सीजन की तैयारियां शुरू हो गई है। खिताब के लिए आठ टीमों के खिलाड़ी कैंप कर रहे हैं। इन टीमों में सात खिलाड़ी वेस्ट यूपी के जिलों के हैं। बागपत और मुजफ्फरनगर के दो-दो खिलाड़ी शामिल हैं। एक खिलाड़ी बिजनौर और एक सहारनपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन

प्रो कबड्डी का नया सीजन 25 जून से आरंभ होने जा रहा है। आठ टीमों ने नए सीजन के लिए खिलाड़ियों की खरीद का काम पूरा कर लिया है। जयपुर पिंक पेंथर्स में बागपत के गांव फखरपुर के श्रीकांत तेवतिया और तेलगू टाइटंस में बड़ौत का रूपेश तोमर को शामिल किया है। मुजफ्फरनगर के काकड़ा गांव के रेडर रोहित बालियान और डिफेंडर राहुल कुमार बंगलुरु बुल्स टीम की ओर से दमखम दिखाते नजर आएंगे। तेलगू टाइटंस टीम में ही बिजनौर के खिलाड़ी राहुल चौधरी को भी शामिल किया है। राहुल पिछले सभी सीजन में भी प्रो कबड्डी खेले हैं। सहारनपुर के डिफेंडर रवि कुमार इस बार बंगाल वारियर्स टीम में शामिल हैं। टीमों ने कैंप लगाने शुरू कर दिए हैं। खिलाड़ी नए सीजन में खिताब जीतने के पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन


लकी ड्रा में आएंगे कई नाम
प्रो कबड्डी के लिए खिलाड़ियों की बोली लगने का कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन अभी लकी ड्रा का विकल्प बचा हुआ है। इसमें बागपत के खिलाड़ी नितिन तोमर को मौका मिल सकता है। इसके अलावा अन्य कई खिलाड़ियों के नाम शामिल है। राहुल कुमार का कहना है कि उनका कैंप बृहस्पतिवार से शुरू होगा। रूपेश तोमर ने कहा कि उनकी टीम इस बार खिताब हासिल करने की तैयारी में जुटी है। 

प्रो कबड्डी से हट गए संजीव
पिछले सीजन में पटना को खिताब दिलाने वाले अर्जुन अवार्डी कोच मुजफ्फरनगर के संजीव बालियान ने इस बार खुद को प्रो कबड्डी से अलग कर लिया है। उनका कहना है कि वह व्यक्तिगत कारणों से इस टूर्नामेंट से हट रहे हैं। इस बार वह किसी भी टीम को प्रशिक्षण नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें