फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: महिलाओं से भरा टेंपो पलटा, मची चीख-पुकार, जलाभिषेक के लिए आ रही थीं पुरामहादेव मंदिर

Mon, 10 Jul 2023 12:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

Baghpat News : बागपत में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां महिलाओं से भरा टेंपो अनियंत्रित हो पलट गया, जिसमें चालक समेत सभी महिलाएं घायल हो गईं हैं। बताया गया कि ये महिलाएं भगवान शिव शंकर को जलाभिषेक करने के लिए बिनौली आ रही थीं। 
विज्ञापन
पुरा महादेव मंदिर बागपत, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के बिनौली में सोमवार को एक हादसा हो गया। हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा महिलाएं घायल हुईं हैं। सभी घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


बताया गया कि शामली से टेंपो में सवार होकर पुरामहादेव में भगवान शिव को जलाभिषेक करने जा रही आठ महिलाओं से भरा टेंपो बरनावा दाहा मार्ग पर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। टेंपो पलटने से चालक समेत सभी महिलाएं घायल हो गईं हैं। सभी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल बिनौली में भर्ती कराया गया है। 

यह भी पढ़ें: खाकी बेबस: यूपी के इस जिले में ताबड़तोड़ वारदातें, बदमाशों में नहीं रहा खौफ, अफसरों को दिनहदाड़े दे रहे चुनौती
विज्ञापन
विज्ञापन


शामली की सुभाषनगर कॉलोनी से सरविष्ठा, सुमन, बाला, कमलेश, अमरेश, उर्मिला, सरला, कमलेश सोमवार को टेंपो में सवार होकर पुरामहादेव में भगवान भोले शंकर को जलाभिषेक करने के लिए बिनौली आ रही थीं। जैसे ही उनका टंपो बरनावा दाहा मार्ग पर संतनगर गांव के पास पहुंचा तो चालक संतुलन खो बैठा, जिस कारण टेंपो अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें टेंपो के नीचे से निकाल कर सीएचसी बिनौली में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें: बारिश का कहर: अचानक गिरी मकान की छत, मलबे में दबे मासूम बच्चे, मची चीख-पुकार, ऐसे बची चारों की जान

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें