फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मंदिर के पुजारी को मारपीट कर किया घायल, लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 6
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। घिटौरा स्थित गोरखनाथ मंदिर में पांच युवकों ने पुजारी को मारपीट कर घायल कर दिया। पुजारी ने नकदी और मोबाइल लूटने का आरोप लगाया है। इस मामले में रटौल चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामला मारपीट और पुरानी रजिंश का बता रही है।
विज्ञापन

घिटौरा निवासी दीपक ने बताया कि वह गांव के गोरखनाथ मंदिर में पुजारी है। मंगलवार रात करीब दस बजे पांच नकाबपोश युवक मंदिर में पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने उसके सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया और गोली चलाने की कोशिश की। युवक मंदिर से बीस हजार रुपये, मोबाइल फोन व मूर्ति के गले में पड़ी चांदी की चेन, अंगूठी, माला लेकर फरार हो गए। चौकी प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि दीपक झाड़फूंक करता है। कुछ दिन पहले उसका खड़खड़ी गांव के युवकों से झगड़ा हो गया था। युवकों ने पुरानी रजिंश में दीपक के साथ मारपीट की है, लूट का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें