विरोध करने पर हुई गाली-गलौज
घटना की जानकारी मिलने पर समिति के अध्यक्ष यशपाल, सचिव आशुतोष तोमर और कोषाध्यक्ष महावीर समेत अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। आरोप है कि जब पदाधिकारियों ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। शोर-शराबा सुनकर कॉलोनी के लोग भी मौके पर पहुंच गए, जिससे वहां हंगामे की स्थिति बन गई।
आरोपी को छोड़ने का आरोप
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और भाग रहे एक आरोपी को पकड़ लिया। मंदिर समिति के अध्यक्ष यशपाल ने कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी को कोतवाली ले गई, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से भी की जाएगी।
जांच के बाद होगी कार्रवाई: सीओ
इस मामले में सीओ बड़ौत अंशु जैन ने बताया कि मंदिर के मुख्य द्वार की पैड़ी तोड़े जाने की सूचना मिलने पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। आरोपी को कोतवाली से छोड़े जाने की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।