बड़ौत तहसील में बिजली समस्या को लेकर प्रदर्शन करते नंगला गांव के ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत के नंगला गांव के लोगों ने शुक्रवार को तहसील पहुंचकर विद्युत निगम की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। उनका कहना है कि विद्युत निगम द्वारा उनके नलकूपों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं, उन्हें रोका जाए।
तहसील में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि विद्युत निगम के कर्मचारी विद्युत बिल जमा न होने पर नलकूपों के कनेक्शन काट रहे हैं। जबकि, चीनी मिल किसानों को गन्ना भुगतान नहीं कर रहा है। ऐसे में किसान कहां से विद्युत बिल जमा करेगा। उन्होंने बताया कि किसानों के साथ समझौते मेें भी यह तय हुआ था कि जब तक किसानों के बकाया गन्ना भुगतान नहीं होता, उन्हें बिल जमा करने की छूट रहेगी। बाद में उन्होंने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायाब तहसीलदार को सौंपा और अनुरोध किया गया कि नई सरकार बनने तक उनके नलकूपों के कनेक्शन न काटे जाए, नहीं तो किसानों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि वे विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात करें। ज्ञापन देने वालों में वेदपाल सिंह पंवार एडवोकेट, वेदपाल सिंह, रामधीर, अजब सिंह, विक्रम आर्य, धनवीर, रामफल, अरविंद, वीरेंद्र आर्य, सुनील शामिल रहे।