बागपत के बिनौली में वन माफिया माल माजरा गांव के जंगल से बृहस्पतिवार की रात में एक किसान के खेत में लगे 13 लाख रुपये की कीमत के दर्जनों पेड़ काटकर ले गया। शुक्रवार की तड़के पीड़ित किसान को इसकी भनक लगी तो उसने वन अफसरों को फोन पर सूचना दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इस संबंध में पीड़ित किसान ने बिनौली थाने में तहरीर दी।
पीड़ित किसान सुभाष पुत्र जयपाल माल माजरा गांव का रहने वाला है। उसने अपने खेत मेें सागौन के दर्जनों पेड़ लगा रखे थे। बृहस्पतिवार की रात्रि में वन माफिया उसके खेत से 13 लाख रुपये की कीमत के नौ पेड़ काट ले गए। शुक्रवार की तड़के सुभाष खेत पहुंचा तो उनकी जानकारी लगी। उसने इसकी सूचना वन अफसरों को दी। आरोप है कि सूचना के घंटों बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा। सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण और सुभाष के परिजन मौके पर पहुंचे और वन अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद मेें पीड़ित किसान ने बिनौली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह ने कहा काश्तकार के निजी पेड़ कटान के मामले मेें विभाग का कोई लेनादेना नहीं है। पुलिस प्रशासन ही कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा वन माफिया पर शिकंजा करने के लिए लगातार क्षेत्र में छापेमारी की जा रही है।