चांदीनगर। तहसील प्रशासन ने बुधवार को रटौल में प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत मकान मालिकों को मालिकाना हक प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए आबादी में दर्ज घरों का सर्वे किया।
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर 24 अप्रैल 2020 को स्वामित्व योजना का शुभारंभ किया। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पीएम स्वामित्व योजना एकीकृत संपत्ति सत्यापन समाधान प्रदान करती हैं। किसान नई ग्राम समाज-स्वराज पोर्टल पर सभी जानकारी हासिल कर सकते हैं और अपनी संपत्ति का प्रमाण पत्र हासिल कर सकते हैं। खेकड़ा तहसील प्रशासन के आदेशानुसार नगर पंचायत रटौल में लेखपाल सुंदर लाल ने गांव की आबादी में दर्ज गलियों और घरों का सर्वे किया। हलका लेखपाल सुंदर लाल ने बताया प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही स्वामित्व योजना से लोगों को फायदा मिलेगा। वह अपने मकानों का मालिकाना हक प्रमाण पत्र पा सकेंगे। संवाद