फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की बरामदगी के लिए कोतवाली पर हंगामा   

Sat, 17 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
कोतवाली पर हंगामा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। शहर की एक कॉलोनी से छह दिन से अपहृत किशोरी को बरामद न किए जाने पर शुक्रवार को परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने कोतवाली के बाहर हंगामा किया। उनका आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस उनकी सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने पुलिस से किशोरी की सकुशल बरामदगी की मांग की है। 
विज्ञापन


हंगामे के दौरान किशोरी की मां ने बताया कि उसकी बेटी को पड़ोस की एक लड़की 10 दिसंबर को बहाने से अपने घर ले गई थी। रास्ते से पड़ोस का एक युवक अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी बेटी का अपहरण करके ले गया। इसका पता चलने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तभी से ही उनका पूरा परिवार रोजाना कोतवाली के चक्कर काट रहा है। उनका आरोप है कि पुलिस कार्रवाई करने केा तैयार नहीं है। मजबूर होकर उन्हें कोतवाली पहुंचकर हंगामा करना पड़ रहा है। इस संबंध में कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी का कहना है कि मामले में लड़की को तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा। 

 मारपीट में दो घायल
खेकड़ा (ब्यूरो)। नगर के मोहल्ला अहिरान में मकान के दरवाजे के सामने पुलिया का निर्माण कराने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। लोकेंद्र अपने मकान के बाहर पुलिया का निर्माण करा रहा है। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे पड़ोसी बुधराम इसका विरोध करने लगा। दोनों पक्षों में हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। एक पक्ष का लोकेंद्र एवं दूसरे पक्ष का बुधराम घायल हो गए। मोहल्ले के लोगों ने झगड़ा शांत कराया। बाद में दोनों पक्षों के घायल थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें