फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी ने वृद्ध से की धक्का-मुक्की, बवाल

Sat, 17 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत के पीएनबी बैंक के बाहर हाथ लोगों को शांत करते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बड़ौत। नगरपालिका परिषद स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा मेें शुक्रवार को पैसे निकलवाने गए एक वृद्ध से वहां पर मौजूद पुलिसकर्मी ने धक्का-मुक्की की। इससे वहां मौजूद भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने उक्त पुलिसकर्मी के साथ जमकर हाथापाई की। हंगामा बढ़ता देख बैंक कर्मचारी शाखा बंद कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने गुस्साई भीड़ को मनाया। भीड़ शांत हो गई, लेकिन इसके बाद भी बैंक में कार्य नहीं चल सका। बैेंक कर्मचारी सुरक्षा की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे। इस पर सीओ पुलिस बल के साथ पहुंचे तो हंगामा कर रहे लोग भाग निकले।
विज्ञापन


देव नगर कॉलोनी निवासी बुजुर्ग राज सिंह पीएनबी से पैसे निकलवाने के लिए पहुंचे थे। वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी ने उन्हें शाखा के अंदर जाने से रोक दिया। राज सिंह ने विरोध किया तो उसने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इससे राज सिंह गिर गए। यह देख वहां मौजूद भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने हंगामा करते हुए पुलिसकर्मी को घेर लिया और उससे हाथापाई की। ग्राहकों का कहना था कि एक हफ्ते से बैंक कर्मचारी किसी को भी दो हजार से अधिक रुपये नहीं दे रहे हैं। वृद्ध राज सिंह भी कई दिन से पैसे के लिए शाखा के चक्कर लगा रहे हैं।

हंगामा बढ़ता देख बैंक कर्मचारी शाखा बंद कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साई भीड़ के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी। भीड़ शांत हो गई, लेकिन वहां लोग जमे रहे। बैंककर्मी सुरक्षा की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचे। इस पर सीओ कर्मवीर सिंह व कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे तो हंगामा कर रहे लोग भाग निकले।
विज्ञापन


इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार का कहना था कि ऐसी कोई बात नहीं हुई है। एसडीएम दीपाली कौशिक का कहना है कि मामले की जांच करा उक्त पुलिसकर्मी को सख्त हिदायत दी जाएगी। शाखा प्रबंधक अमित मलान का कहना है कि बैंक में सीमित धनराशि ऊपर से आ रही है। कुछ लोग हंगामा कर जबरन ज्यादा पैसा मांग रहे हैं। इन्हीं लेागों की वजह से काम प्रभावित हो रहा है। हंगामा करने वालों में धर्मवीर, राज सिंह, इकबाल, जयवीर, नरेंद्र, हरवीर, सुमित, नरेश, प्रदीप, अमित, सोहनवीर, प्रकाश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें