फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: टीईटी के विरोध में शिक्षकों से दिल्ली पहुंचने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
-उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने की बैठक
विज्ञापन

फोटो-16
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बागपत। शहर की बीआरसी में सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बैठक की। वहां शिक्षकों से शनिवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में टीईटी के विरोध में होने वाली रैली में पहुंचने की अपील की। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष दिनेशचंद शर्मा ने कहा कि सभी शिक्षकों के लिए टीईटी पास करना अनिवार्य करके उत्पीड़न करने का कार्य किया है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। शिक्षक केंद्र सरकार से कई बार निर्णय को वापस लेने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक ध्यान नहीं दिया गया। जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि शनिवार को दिल्ली में होने वाली रैली में जिले से 1500 से अधिक शिक्षक पहुंचेंगे और अपना विरोध प्रकट करेंगे। मेघराज भाटी ने कहा कि सभी शिक्षकों को मिलकर अपने हकों की लड़ाई लड़नी होगी। इसके लिए एकता जरूरी है। इस मौके पर जिला मंत्री राजकुमार शर्मा, विकास मलिक, योगेश शर्मा, योगेंद्रपाल, प्रदीप शर्मा, अमित शास्त्री, अमित गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें