दो माह से वेतन न मिलने पर आर्थिक तंगी से जूझ रहे शिक्षक
बड़ौत (बागपत)। नवंबर व दिसंबर माह का वेतन भुगतान न मिलने से श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज छपरौली के शिक्षक आर्थिक तंगी से जूझ रहे है। शिक्षकों ने शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजकर शनिवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी।
जिला विद्यालय निरीक्षक बागपत को भेजे गए पत्र में शिक्षकों ने बताया कि गत नवंबर व दिसंबर माह का वेतन भुगतान नहीं मिला है। कई बार इस संबंध में कॉलेज प्रधानाचार्य व अन्य अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वेतन भुगतान न मिलने पर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने भेज गए पत्र में शनिवार से कॉलेज परिसर में अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी। डीआईओएस ओमदत्त सिंह का कहना है कि पत्र मिला है, मामले की जानकारी कर समाधान कराया जाएगा। चेतावनी देने वाले शिक्षकों में नीरज, मुकेश, अनिल कुमार, सुमित सिंह, विनोद कुमार, योगेंद्र सिंह, रजनी, घनश्याम, नीरज, भूपेंद्र, बिजेंद्र सिंह, सुनील, विभा, राकेश, देवपाल, उधम सिंह, शैलेंद्र सिंह, अशोक कुमार, राकेश, रविंद्र, अनिरूद्व अरविंद कुमार, योगेंद्रपाल, सुभाष, ईश्वरी आदि शामिल रहे।