बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज में उत्तर प्रदेश महाविद्यालय शिक्षक संघ (फुपुक्टा) के आह्वान पर तीसरे दिन बुधवार को भी महाविद्यालय के शिक्षक संघ के सदस्यों ने काली पट्टी बांधकर विरोध-प्रदर्शन किया।
जेवी कॉलेज में डॉ. अमरपाल सिंह के नेतृत्व में संघ के सदस्यों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। यहां महाविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रोहित कुमार, बाबूराम, डॉ. नरेंद्र सिंह पूर्व प्राचार्य, डॉ. देवेंद्रपाल सिंह तोमर, डॉ. जीपी सिंह, डॉ. प्रताप चौधरी, डॉ. वीके द्विवेदी, डॉ. उर्मेन्द्र कुमार, डॉ. ब्रजराज सिंह तोमर, डॉ. लोकेंद्र सिंह, डॉ. पुखराज सिंह, डॉ. हरीश कुमार, अमित आनंद, डॉ. राजाराम यादव, डॉ. हीरालाल, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. मालती, डॉ. इंदु शामिल रहे।