फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस के आश्वासन पर शिक्षकों का धरना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईओएस के आश्वासन पर शिक्षकों ने धरना किया खत्म
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। जनता वैदिक इंटर कॉलेज में वेतन की मांग को लेकर शिक्षकों एवं कर्मचारियों का धरना शनिवार को डीआईओएस के आश्वासन पर समाप्त हो गया। शिक्षकों ने 17 फरवरी तक वेतन न मिलने पर दोबारा धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कॉलेज में शिक्षकों व कर्मचारियों के चल रहे धरने को समर्थन देने के लिए शनिवार को शिक्षक नेता वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में तहसील के शिक्षक संघ के पदाधिकारी कॉलेज पहुंचे और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने बताया कि कई बार जिला विद्यालय निरीक्षक ओम दत्त सिंह व लेखाधिकारी राजन जौहरी से वेतन को लेकर मांग कर चुके है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शिक्षकों ने बताया कि कॉलेज में पिछलें एक वर्ष से जनता वैदिक इंटर कॉलेज में वीरेंद्र पाल सिंह लौहडडा व राजवीर बडौली गुट के बीच कॉलेज में प्रबंध समिति काबिज दिखाने को लेकर गुटबाजी चल रही है। फिलहाल उक्त प्रकरण शिक्षा विभाग व न्यायालय में चल रहा है। इसी विवाद में गत एक माह से कॉलेज में शिक्षकों व कर्मचारियों का वेतन अटका हुआ है। धरने की सूचना पर डीआईओएस प्रतिनिधि डॉ रेखा सिंह धरना स्थल पर पहुंची और तीन दिनों के अंदर वेतन भुगतान कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संरक्षक इन्द्रपाल, पंकज शर्मा, रामबली, सत्यवीर सिंह, जितेन्द्रपाल, प्रहलाद सिंह, कुलदीप तोमर, मीडिया प्रभारी अजयराज शर्मा, मनोज, रामबली तोमर, सत्यवीर ङ्क्षसह, उपेन्द्र पंवार, सुधीर, जितेन्द्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें