फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर शिक्षक संघ का जिविनि कार्यालय पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री के नाम विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट ने सोमवार को शिक्षकों की मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह को उपमुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।
शिक्षकों ने उपमुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में संस्था के प्रधान व शिक्षकों के ऑनलाइन स्थानांतरण की विसंगतियों को दूर करने, शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा की सुविधा प्रदान करने और 2014 से नियुक्त शिक्षकों की सामूहिक बीमा कटौती शुरू करने, वित्तविहिन शिक्षकों को समान वेतन व सेवा सुरक्षा प्रदान करने और कर्मचारियों के वेतन से कर्मचारी भविष्य निधि योजना में कटौती शुरु करने, प्रत्येक पटल पर चार दिन में फाइलों का निस्तारण करने, प्रधानाचार्य व प्रधानाध्यापक की भर्ती चयन बोर्ड द्वारा लिखित परीक्षा कराने और इंटर शिक्षा अधिनियम के अनुरूप इंटर प्रधानाचार्य के पदों के लिए एलटी ग्रेड शिक्षकों को आवेदन का अवसर प्रदान करने की मांग की। इसके अलावा सेवानिवृत्त शिक्षकों के जीपीएफ का शीघ्र भुगतान कराने व जीपीएफ खातों का ऑनलाइन रखरखाव कराने, कोरोना से मृत शिक्षकों व कर्मचारियों के आश्रितों का सेवायोजन व सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान कराने, पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान कोरोना से मृतकों के परिजनों को एक माह में राहत प्रदान करने, वर्ष 2000 के पूर्व व बाद में नियुक्त तदर्थ शिक्षक व व्यवसायिक शिक्षकों का विनियमित कराने, प्रधानाचार्यों व प्रधानाध्यापकों को त्रिस्तरीय वेतनमान दिए जाने की मांग की। शिक्षकों ने माध्यमिक विद्यालयों का दो पालियों में संचालन कराने के आदेश को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष उमेश चंद त्यागी, प्रांतीय मंत्री सुशील चौधरी, जिलाध्यक्ष प्रमोद प्रकाश शर्मा, कोषाध्यक्ष सुदेश भारती, जिलामंत्री दीपक कुमार नैन, तेजवीर यादव, ममता, मंजू कौशिक, कुलदीप नैन, भरत सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात होते ही कुर्सी लेकर दौड़े शिक्षक
सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर माध्यमिक शिक्षक संघ ने मांगों को लेकर धरना दिया। दोपहर में बरसात शुरू होने पर धरनास्थल पर अफरातफरी मच गई। संघ के पदाधिकारी व शिक्षक कुर्सी लेकर दौड़ते नजर आए। शिक्षक बरसात से बचने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में घुस गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें