फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के विरोध में शिक्षक का धरना शुरू

विज्ञापन
बड़ौत की नेहरू मूर्ति पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते मास्टर जितेन्द्र तोमर। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। नगर में अतिक्रमण की बढ़ती समस्या के विरोध में शनिवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट के जिला मंत्री ने नेहरू मूर्ति पर धरना शुरू किया।
विज्ञापन

धरने पर बैठे शिक्षक नेता जितेंद्र तोमर ने कहा कि नगर में बनाए डिवाइडर के दोनों ओर वाहन खड़े होते हैं। ऐसा शहर में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने की वजह से है। नगर के नालों व फुटपाथ पर पूर्ण रूप से दुकानदारों के कब्जे हैं। वहीं, सड़कों पर हाथठेले पैसा लेकर खड़े किए जाते हैं। शासन-प्रशासन का संरक्षण मिलने के कारण अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त बावली चुंगी से बावली रोड का पुन: निर्माण कराया जाए। बड़का रोड पर खुलेआम मीट कटान की दुकानें चल रही हैं। इन्हें तुंरत बंद कराया जाए।
वहीं, नगरपालिका ईओ अनुज कौशिक ने कहा कि कई बार नगर मेें अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा चुका है। इसके बाद भी पहले जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। उन्होंने नगर के दुकानदारों व व्यापारियों से अपील की कि वे अतिक्रमण न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें