फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैमरे की नजर में होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा, मजिस्ट्रेट भी रखेंगे नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। शिक्षक पात्रता परीक्षा 23 जनवरी को कराने के लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। परीक्षा 29 केंद्रों पर कैमरे की नजर में कराई जाएगी। मजिस्ट्रेट भी उस पर नजर रखेंगे। पहली पाली में 17 केंद्रों पर प्राथमिक व दूसरी पाली में 12 केंद्रों पर उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। यहां कोरोना गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा।
परीक्षा के दौरान केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ एक पर्यवेक्षक भी तैनात रहेगा। परीक्षा से पूर्व केंद्र के गेट पर परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया जाएगा। कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। बिना मास्क अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। जिला विद्यालय कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। केंद्र व्यवस्थापकों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 हजार 898 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए बनाए गए 29 केंद्रों पर 13 हजार 897 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से सुबह की पाली में 17 केंद्रों पर 8 हजार 112 परीक्षार्थी प्राथमिक स्तर और शाम की पाली में 12 केंद्रों पर 5 हजार 787 परीक्षार्थी उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें