खेकड़ा। क्षेत्र के गांव मवीकलां में आयोजित निजी स्कूल प्रबंधक एसोसिएशन के शपथ समारोह में बंद स्कूल खोले जाने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि टीकाकरण हो चुका है। ऐसे में स्कूल बंद करने का कोई औचित्य नहीं है।
मवीकलां स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में सोमवार को उत्तर प्रदेश निजी स्कूल प्रबंधक एसोसिएशन की खेकड़ा ब्लॉक शाखा का शपथ समारोह हुआ। इसमें विद्यालय संचालकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि स्कूल प्रशासकों ने प्रशासन का सहयोग कर सभी छात्र-छात्राओं का टीकाकरण कराया। स्कूल बंद रहे तो प्रबंधक, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी आदि सब जीवित रहते हुए भी निर्जीव बने रहेंगे। कोरोना प्रोटोकोल का पालन करते हुए सभी स्कूलों को खोला जाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामकुमार शर्मा ने की व संचालन उमेश शर्मा ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रविंदर खोखर, ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार, सचिव प्रमोद चौधरी, महामंत्री मुकेश कुमार, गजेंद्र सिंह, जॉनी शर्मा, संरक्षक सतीश कौशिक, संजय त्यागी, उपाध्यक्ष रजनीश बंसल, सदस्य संतराम, साहब सिंह, ओम सिंह, वीरेंद्र यादव, ब्रह्मपाल शर्मा, अनिल कुमार, मुकेश कुमार, महकार, प्रतिभा देवी, अल्पना शर्मा, शिवानी धामा आदि शामिल रहे।