फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षता परीक्षा का बहिष्कार करेंगे शिक्षक

Sun, 07 Aug 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यों में परीक्षा को लेकर रोष बढ़ रहा है। शनिवार को बीआरसी कार्यालय में बैठक कर कहा यदि शिक्षकों की परीक्षा कराई तो बहिष्कार होगा। 
विज्ञापन


शनिवार को बीआरसी कार्यालय में प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यों की बैठक हुई। इसमें संघ के ब्लाक अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा जिला प्रशासन प्राथमिक शिक्षकों की दक्षता परीक्षा कराने की तैयारी कर रहा है, जो गलत है। शासन स्तर से कोई ऐसा शासनादेश जारी नहीं हुआ है जो शिक्षकों को परीक्षा के लिए बाध्य करें। जिला प्रशासन अपनी मनमर्जी से अध्यापकों की दक्षता परीक्षा करने पर उतारू है। उन्होंने कहा इस परीक्षा का शिक्षक बहिष्कार करेंगे। इसकी अध्यक्षता जगमाल सिंह ने की। संचालन मनोज कुमार ने किया।

इसमें जिला मंत्री राज कुमार शर्मा, मनोज कुमार, योगेश शर्मा, बिलेंद्र सिंह, मौजीराम, बृजभूषण, वेदप्रकाश, सीमा शर्मा, शुगुफ्ता, मंजु सिंह, देवानंद, खालदा परवीन, ममता रानी, पूजा शर्मा, ओमदत्त शर्मा, बृजपाल, गौर वर्मा, कुमार तोमर, इरशाद, मंजू देवी, हरेंद्र मोहन, महेंद्र सिंह, अमित गोयल, योगेश शर्मा आदि रहे। 
विज्ञापन


छपरौली। कसबे के बीआरसी में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में ब्लॉक क्षेत्र के शिक्षकों की बैठक पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तावित अध्यापक दक्षता परीक्षा का पुरजोर विरोध होगा।   इसमें प्राथमिक शिक्षा संघ के ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कौशिक, शिवकुमार, सोमित कुमार, अमित तोमर, प्रमोद कुमार, ओमबीर मान, तनवीर अहमद, रविंद्र कुमार, हरेंद्र मान,  प्रतिभा, कोविन्ता रानी, रजनी, रेखा रानी, अमृता आदि उपस्थित रही।


बड़ौत। बीआरसी बड़ौली में उच्च प्राथमिक शिक्षकों की बैठक ब्लाक अध्यक्ष पवन देव की अध्यक्षता और भारत भूषण और अशोक कुमार के संयुक्त संचालन में हुई। इसमें हरपाल सिंह ने कहा जिला प्रशासन बागपत बेसिक शिक्षकों की एक दक्षता परीक्षा कराना चाहता है, जबकि बेसिक शिक्षा नियमावली में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है और न ही शासन से ऐसा कोई शासनादेश जारी हुआ है। इसको बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इसमें मनोज कुमार, जितेंद्र, सरिता, अशोक कुमार, रामकिशन, सुबोध, प्रदीप राठी, देवेंद्र दांगी, प्रतिमा, मौसम देवी, निशा रहे। 

उधर, बिनौली बीआरसी पर भी इसी समस्या को लेकर आक्रोश जताया। बैठक में जिलाध्यक्ष विकास मलिक, इकराम, आजाद, अवधेश, जितेंद्र तोमर, दीपक, विकास राणा, रामपाल आदि रहे।

बालैनी। शनिवार को प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में पिलाना के बीआरसी केंद्र में शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि बेसिक शिक्षकों कि दक्षता परीक्षा कराने का कोई औचित्य नहीं है। । इसमें प्रदीप शर्मा, जय कुमार, पीयूष, ईश्वरपाल सिंह, सतीश, जितेंद्र, कविता, बबीता, प्रीती, संगीता, जगदीश, अवनीश, सुनील, राज कुमार, संजय, दीपक रहे।

खेकड़ा। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को बीआरसी केंद्र में हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा   विचार के बाद निर्णय लिया, कोई भी अध्यापक जिला प्रशासन की उक्त परीक्षा में भाग नहीं लेगा। सभी शिक्षक परीक्षा का बहिष्कार करेंगे। साथ ही सभी शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।

इसकी अध्यक्षता पूर्व ब्लाक अध्यक्ष महावीर सिंह ने की। संचालन रूपेश चौधरी और विजय विमल ने संयुक्त रूप से किया। इसमें जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, प्रचार मंत्री लखपत सिंह, अजय भूप, भावना शर्मा, धर्मेंद्र तोमर, कृष्णपाल, आबिदा खातून, ब्रजेश कुमार, अनिल, नरेश, योगेश, रामपाल, शानु निगम, पूनम , आरती, सुषमा, अमित, नीलम, पारुल, अनीता, टीना, शोभा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें