फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत में 20 से होगी सेना भर्ती रैली

Sun, 07 Aug 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज में 20 अगस्त से होने वाली सेना भर्ती रैली को लेकर स्नेह फॉर्म हाउस में डीएम हृदय शंकर तिवारी ने सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक ली और सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई। 
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि 20 से 30 अगस्त तक जनता वैदिक डिग्री कॉलेज के मैदान में रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, शामली, बागपत और गौतमबुद्धनगर जनपद की सेना भर्ती रैली होगी। इसको लेकर उन्होंने सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपी और निर्देश दिये। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों को विद्युत व्यवस्था  रखने, नगर पालिका को पेयजल व्यवस्था  करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पुलिस को शांति व्यवस्था बनाए रखने और रेलवे अधिकारियों को अभ्यर्थियों के आने जाने और परिवहन विभाग के अधिकारियों को भी यातायात की  व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में एएसपी अजीजुल हक, एसडीएम बड़ौत यशवर्धन श्रीवास्तव, एसडीएम बागपत, सीओ सीपी सिंह, रेलवें अधीक्षक पीके बोस, नगर पालिका के ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी, तहसीलदार राज बहादुर सिंह व सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें