कुपोषण से बढ़ता है मर्ज
विशेषज्ञों के अनुसार टीबी पीड़ितों की संख्या बढ़ने की सबसे बड़ी वजह कुपोषण है। केंद्र सरकार ने एक अप्रैल 2018 में निक्षय पोषण योजना की शुरूआत की थी। इसमेें टीबी मरीजों को पोषण युक्त आहार के लिए सरकार ने प्रतिमाह 500 रुपए पोषण भत्ता देने का फैसला किया था।
उदासीनता दिखा रहे निजी चिकित्सक
इस योजना में सबसे ज्यादा उदासीनता निजी चिकित्सक दिखा रहे हैं। वे टीबी अस्पताल प्रशासन को मरीजों का पता और खाता संख्या नहीं दे रहे हैं। इस कारण निजी चिकित्सक के पास इलाज कराने वाले 80 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को योजना का फायदा नहीं मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: बहन के पति को मार डाला: प्रेम विवाह से खफा भाइयों ने सीने में मारी गोली, फिर चाकू से गोद डाला, देखें तस्वीरें
बजट के अभाव में टीबी मरीजों को भत्ता नहीं मिल रहा है। इस संबंध में पत्राचार किया गया है। जल्द ही मरीजों को भत्ता मिलने की उम्मीद है।
- डॉ . अजेंद्र मलिक, उप जिला क्षय रोग अधिकारी