फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट कैंप में छात्राओं को स्ट्रेचर बनाना सिखाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। ग्वालीखेड़ा के मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट एंड गाइड शिविर के तीसरे दिन बुधवार को छात्राओं को विभिन्न प्रकार की क्रियाएं सिखाई गईं।
विज्ञापन

हिदुस्तान स्काउट एंड गाइड के तत्वावधान में चल रहे शिविर में मंडल प्रभारी सचिन शर्मा ने छात्राओं को लाठी और रस्सी की सहायता से स्ट्रक्चर तैयार करना, दिशाओं का ज्ञान, लाठी और कपड़े से स्टेशन तैयार करना सिखाया। वहीं, वन हैंड स्टेशन, टू हैंड, थ्री हैंड एवं फॉर हैंड स्ट्रेचर ऑफ ह्यूमन एंबुलेंस का निर्माण करने समेत विभिन्न क्रियाएं सिखाईं। संस्था प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने कहा कि छात्राओं स्काउट कैंप में सिखाई जा रही क्रियाओं का अच्छी तरह से निर्वहन करना चाहिए। संस्था महासचिव डॉ. रवि पंवार, प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता, मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. शबाना, डॉ. गीता, डॉ. शाबरा, डॉ. संजीव, डॉ. सचिन, डॉ. अमित सोलंकी, पूजा व यशपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें