बड़ौत में अपने आवास पर किसानों को जानकारी देते छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह
- फोटो : BARAUT
चार गांवों में खुलेगी सिंडिकेट बैंक की शाखाएं
बड़ौत (बागपत)। विधानसभा क्षेत्र छपरौली से भाजपा विधायक सहेंद्र सिंह चौहान के अथक प्रयासों से अब चार गांवों में सिंडिकेट बैंक की शाखाएं खोलने की मंजूरी मिल गई है।
बावली रोड स्थित अपने आवास पर विधायक सहेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि गांव मवींकला, असारा, जिवाना गुलियान, बुढ़पूर के लोग उनसे बार-बार मांग कर रहे थे कि उनके गांवों में बैंक की शाखा न होने के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं वित्तमंत्री से पत्राचार के माध्यम से बताया कि आज तक न तो कोई बैंक है और न ही बैंक की शाखा खोली गई है। जिस कारण ग्रामीणों को अपना खाता खुलवाने व रुपयों के लेनदेन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उनके प्रयासों से मुख्यमंत्री ने इन गांवों में सिंडिकेट बैंक शाखा खोले जाने की मंजूरी प्रदान कर दी है और शीघ्र ही इन पर कार्य शुरू हो जाएगा।