बड़ौत के ट्यौढ़ी गांव में बैठक करते क्रांतिकारियों के वंशज
- फोटो : BARAUT
गांव-गांव जाकर क्रांतिकारियों के किस्से सुनाएंगे क्रांतिकारियों के वंशज
बड़ौत (बागपत)। टयौढ़ी गांव में बुधवार को क्रांति वीर स्मृति परिषद की बैठक हुई। इसमें गांव-गांव जाकर क्रांतिकारियों के किस्से सुनाने का निर्णय लिया।
गांव में बुधवार को हुई बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष यशपाल सिंह ने की। संचालन सत्तार अहमद ने किया। इसमें संयोजक राजेश चौहान ने कहा कि पूरा जनपद क्रांतिकारियों का है, प्रत्येक ग्राम में क्रांतिकारी पैदा हुए, परंतु इतिहासकारों की कमी के कारण इतिहास में उनको नहीं लिखा गया। इससे क्रांतिकारी अनाम है। कहा कि हमें गांव-गांव जाकर क्रांतिकारियों के वीरता के किस्से लोगों व युवाओं को बताने होंगे। ताकि जनपद बागपत के प्रत्येक बच्चे व नागरिक को पता चले कि क्रांतिकारियों की संतान है हम। इकबाल सिंह कवि व यशपाल थांबा ने भी विचार रखे। बैठक में 20 अक्तूबर को जौनमाना में बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में सीएम और पीएम से मिलने का भी निर्णय लिया जाएगा। इसमें तेजपाल सिंह, मास्टर सत्तार, वीरेंद्र वर्मा, रामपाल सिंह, प्रमोद, इरफान, यामीन, नरेंद्र, किशोर, देवेंद्र, रामभजन, मुकेश शर्मा आदि रहे।