फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बुखार से आ रही लीवर पर सूजन, इंफेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है और इसका असर लीवर पर भी पड़ रहा है। बुखार के कारण मरीजों के लीवर पर सूजन आ रही है और इंफेक्शन भी हो रहा है। गले में खराश और सिर दर्द की समस्या भी मरीजों में बढ़ रही है। चिकित्सक लोगों को बुखार आने पर तुरंत जांच कराने और सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

बदलते मौसम से लोग बुखार की चपेट में आ रहे है। गांवों में बुखार का प्रकोप अधिक बढ़ रहा है। प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल और बागपत सीएचसी में मरीजों की ओपीडी बढ़ रही है। अस्पताल में आने वाले अधिकांश मरीज बुखार से पीड़ित हैं।
चिकित्सकों का कहना है कि बुखार मरीजों के लीवर को भी प्रभावित कर रहा है। लीवर पर सूजन आने के कारण लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। इसके अलावा गले में खराश और सिर दर्द की समस्या भी बढ़ रही है। बुखार से पीड़ित अधिकांश मरीजों के गले में खरास के साथ कमजोरी, खांसी, गले में खरास और सिर दर्द की समस्या है तो कुछ मरीजों के लीवर में सूजन भी आ रही है।
विज्ञापन


क्या करें, क्या ना करें
-घर के आसपास पानी एकत्र न होने दे और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें।
-ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें और गुनगुने पानी का सेवन करें।
-तले-भुने का सेवन करने से बचे और ताजे फल और सब्जी का सेवन करें।
-बुखार आने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह ले और मास्क का प्रयोग करें।
-खांसते और छींकते समय रुमाल या टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें।
-मांसपेशियों या बदन में तेज दर्द होने या बुखार होने पर चिकित्सक की सलाह लें।

वर्जन
- बुखार के कारण लोगों को कमजोरी महसूस हो रही है। इसके अलावा कुछ मरीजों के लीवर में सूजन भी आ रही है। अस्पताल में आने वाले मरीजों की जांच कर दवाई दी जा रही है। - डॉ एसके चौधरी, सीएमएस
-सीएचसी में बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। बुखार के कारण मरीजों में कमजोरी आ रही है। इसके अलावा गले में खराश, खांसी और जुकाम भी लोगों को परेशान कर रहा है। - डॉ विभाष राजपूत, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें