फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पुराने रिकार्ड के आधार पर निर्धारित होंगे परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षा केंद्र बनवाने के लिए विद्यालयों का सत्यापन कराया जा रहा है। टीमें विद्यालयों का पिछले पांच साल का रिकार्ड खंगाल रही है। जिले में तहसीलवार तीन टीमें गठित की गई है, जो दस अक्तूबर तक जिला विद्यालय कार्यालय में रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरु कर दी है। परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। जिले में विद्यालयों के सत्यापन के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में तीन टीमों का गठन किया गया है। टीम अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों में पहुंचकर विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कर अपनी रिपोर्ट कार्यालय को उपलब्ध कराएंगी। बोर्ड परीक्षा में केंद्र निर्धारण के लिए विद्यालयों का पिछले पांच साल तक के रिकार्ड की जांच कराई जा रही है। टीम की सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर ही परीक्षा केंद्र निधारित किए जाएंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए विद्यालयों की जांच कराई जा रही है। तीनों तहसील में टीम का गठन कर विद्यालयों का सत्यापन और रिकार्ड की जांच कर दस अक्तूबर तक सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। टीम की सत्यापन की रिपोर्ट परिषद को भेजी जाएगी और उसके उपरांत ही परीक्षा केंद्र निर्धारित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें