फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा दिवस के रुप में मनाई स्वामी विवेकानंद की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। नगर के एसपीसी पीजी कालेज में बुधवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई। संस्था के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार व स्टॉफ ने स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि स्वामी जी का जन्म 12 जनवरी 1863 में कोलकाता में हुआ था। उन्होंने 1893 में विश्व धर्म परिषद के शिकागो सम्मेलन में भाग लिया और उनकी विद्वता को देश और दुनिया में जाना गया। उन्होंने सम्मेलन में कहा था कि अध्यात्म, विद्या और भारतीय दर्शन के बिना विश्व अनाथ हो जाएगा। इस मौके पर डॉ. सुनील कुमार, डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. प्रदीप ढाका, संजय चौहान, डॉ. उद्यम सिंह, डॉ. नीता नैन, प्रशांत रूहेला, डॉ. कुलदीप त्यागी, मोहित राणा, सुशील चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें