बागपत में बच्चों को शिक्षा के लिए सर्वे करते अशोक अंतिल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बेसिक शिक्षा विभाग ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों का सर्वे कराया। इसके बाद उन्हें अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में उनका दाखिला कराया जाएगा। शिक्षकों ने मलिन बस्तियों में जाकर परिवार की स्थिति का जायजा लिया।
बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत गरीब एवं असहाय परिवार के लोगों को शासन ने चयन कर उनके बच्चों का अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में दाखिला कराने के निर्देशित किया है। शासन के शासन के आदेशानुसार बीएसए ने योगराज सिंह ने जिले के सभी शिक्षकों को इस तरह के बच्चों का सर्वे कर चयन करने के निर्देश दिए गए हैं।
शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र के नोडल समन्वयक अशोक अंतिल ने शहर के वार्ड नंबर दो में झुग्गी झोपड़ी में रह रहे लोगों का सर्वे किया। गरीब परिवार को चिन्हित कर रजिस्टर में नोट किया। अशोक अंतिल ने बताया वार्ड में झुग्गी और झोपड़ी में रहने वाले परिवार को चिन्हित किया।
उनको सीबीएसई के कॉलेजों में प्रवेश दिलाया जाएगा। बीएसए ने बताया शिक्षकों को सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। सर्वे पूरा होने के बाद बच्चों का चयन किया जाएगा। बाद में उन्हें अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा।