फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाप पंचायतों का समर्थन, बड़ौत के मोर्चे पर ताकत झोकेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कृषि कानूनों के विरोध में सिंघु बॉर्डर से शुरू हुए आंदोलन को धार देने के लिए तीसरा मोर्चा बड़ौत मेें खोला जाएगा। चौरासी गांव की देश खाप ने पहल की है। जिले की चौबीसी खाप छपरौली, चौगामा खाप, लाकड़ा चौहान और राठी समेत अन्य खाप पंचायतों का समर्थन मिल जाने से बड़ौत में किसानों की ताकत बढ़ेगी। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भी किसान कब्जा कर सकते हैं। आंदोलन के एलान के साथ ही लखनऊ तक हलचल मच गई है।
विज्ञापन

कृषि कानूनों का विरोध पंजाब और हरियाणा होते हुए पश्चिम उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ। सिंघु बॉर्डर पर हरियाणा और पंजाब के किसान जमा हैं, जबकि यूपी गेट पर भाकियू और सहयोगी संगठन के किसान धरना दे रहे हैं। जिले के किसान अब तक दोनों धरनों में शामिल होते रहे हैं, लेकिन किसानों के आंदोलन को और अधिक ताकत देने के लिए बड़ौत में तीसरा मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई। देश खाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि खाप के थांबेदारों के सुझाव पर 19 दिसंबर से हाईवे जाम और अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू होगा। जिले की दूसरी खाप पंचायतों का समर्थन भी मिला है।
इन खाप पंचायतों का मिला समर्थन
बड़ौत। देश खाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बड़ौत के आंदोलन को चौबीसी खाप के चौधरी सुभाष सिंह, पंवार खाप के चौधरी धर्मवीर सिंह पंवार, धनकड़ खाप के प्रतिनिधि बिजेंद्र सिंह, लाकड़ा चौहान खाप के प्रतिनिधि धर्मपाल चेयरमैन, चौगामा खाप के चौधरी कृषि पाल राणा ने उन्हें फोन कर समर्थन दिया है। किसान आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन

झंडे और डंडे लेकर नहीं, किसान बनकर आएं
बागपत। देश खाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह बताया कि किसानों के बीच किसी को राजनीति नहीं करने दी जाएगी। किसान बनकर कोई आना चाहे तो आ सकता है, लेकिन धरना किसानों का है। जिले की खापों के चौधरी और देश खाप के थांबेदार ही धरने का संचालन करेंगे। फैसला सिंघु बॉर्डर पर होगा।
19 के बाद भी हाईवे कर सकते हैं जाम
बागपत। औद्योगिक पुलिस चौकी पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। 19 दिसंबर को 12 बजे जाम भी लगाया जाएगा। धरने की संचालन कमेटी तय करेगी कि हाईवे पर जाम एक दिन रहेगा या हाईवे को भी अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा।
यह भी रहे मौजूद
बड़ौत। जिला पंचायत सदस्य विराज तोमर, इकबाल कवि, गौरव तोमर, ओमवीर तोमर हिलवाड़ी, महक सिंह, देवेंद्र बामनौली, नाहर सिंह, उपेंद्र प्रधान, अमित तोमर, देवेंद्र चौहान, राकेश सिंह, देवेंद्र चौधरी मौजूद रहे।
चार जिलों के किसान जुटेंगे धरने पर
बागपत। बड़ौत के धरने पर बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और मेरठ के किसान जुटेंगे। पड़ोसी राज्य हरियाणा के सोनीपत के किसानों का समर्थन भी मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें