फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून के विरोध में 19 दिसंबर को बड़ौत से आंदोलन, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि कानून के विरोध में 19 दिसंबर को बड़ौत से आंदोलन, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। कृषि कानूनों के विरोध में सिंघु बॉर्डर और यूपी गेट के बाद अब तीसरा मोर्चा बड़ौत में खोला जाएगा। देश खाप के चौधरी सुरेंद्र सिंह ने एलान किया कि 19 दिसंबर को औद्योगिक पुलिस चौकी पर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम किया जाएगा। जब तक यूपी गेट और सिंघु बॉर्डर पर धरना चलेगा, तब तक बड़ौत में भी धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर की पट्टी चौधरान में चौधरी सुरेंद्र सिंह के आवास पर देश खाप के थांबेदारों और जिले की अन्य खाप पंचायतों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। कृषि कानूनों के विरोध में संघर्ष का एलान किया। इसमें सर्वसम्मति से तय किया गया कि जिले की खाप पंचायतें और किसान 19 दिसंबर से बड़ौत में औद्योगिक पुलिस चौकी पर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को जाम करेंगी। चक्का जाम में वाहनों को नहीं निकलने दिया जाएगा। किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे। चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जब तक सिंघु बॉर्डर और यूपी गेट पर धरना चलेगा, जिले में भी किसानों का धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। सिंघु बॉर्डर पर गठित किसानों की कमेटी जो फैसला करेगी, उसे औद्योगिक पुलिस चौकी पर धरना देने वाले किसान स्वीकार करेंगे। इसमें थांबेदार यशपाल चौधरी, जयपाल सिंह, थांबेदार ओमवीर चौधरी के अलावा अशोक भूत, भाग्यवीर प्रधान, धर्मपाल सिंह, सतेंद्र सिंह, बलजोर सिंह, चौधरी सुभाष सिंह, देवेंद्र चौहान, बॉबी, ब्रजपाल सिंह, जयपाल सिंह, इकबाल कवि, गौरव तोमर, महक सिंह बरवाला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें