फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल के विकास के लिए शस्त्र व शराब का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
शस्त्र तथा शराब लाइसेंस लेने वालों से पांच हजार रुपये जमा करवाए जाएंगे
विज्ञापन

जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक में लिया गया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम की अध्यक्षता में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक हुई। इसमें शस्त्र तथा शराब लाइसेंस लेने वालों से पांच हजार रुपये खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति में जमा करवाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा मानक अनुसार प्रत्येक जिम एवं तरणताल संचालन का रजिस्ट्रेशन शुल्क 15 हजार रुपये किया गया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के गठन के बारे में विचार विमर्श किया गया। डीएम ने कहा कि नियमावली के अनुसार जिले में गठन किया जाए। जन प्रतिनिधियों, खेल संघ, संस्थाओं तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के मध्य समन्वय रखते हुए खेलों का विकास किए जाने का निर्णय लिया गया। विभिन्न माध्यमों से आय के श्रोत बढ़ाकर खेलों का बढ़ावा देने का भी निर्णय लिया गया। मानक अनुसार प्रत्येक जिम एवं तरणताल संचालन का रजिस्ट्रेशन शुल्क 15 हजार रुपये किया गया। खिलाड़ियों से पूरे वर्ष रजिस्ट्रेशन शुुल्क के अतिरिक्त रुपये सौ प्रति रजिस्टेशन प्रोत्साहन समिति में शुुल्क रखा गया है। शस्त्र और शराब लाइसेंस लेने वालों से पांच हजार रुपये खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति में जमा करवाया जाएगा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हुबलाल, सीओ बागपत ओमपाल सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक सुनील विशिष्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता, बड़ौत नगर पालिका अध्यक्ष दुष्यंत राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें