संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। दाहा गांव में सोमवार रात बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर गन्ने से लदा ट्रक विद्युत तारों में उलझ गया। इससे पांच विद्युत खंभे टूट गए। सूचना पर दाहा बिजली घर से विद्युत सप्लाई बंद कराई गई।
दाहा गांव में सोमवार रात करीब 12 बजे बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग से गन्ने का ट्रक गुजर रहा था। इसी समय ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन ट्रक में लदे गन्नों में उलझ गई, जिससे सड़क किनारे खड़े पांच खंभे टूटकर गिर गए। वहीं तार आपस में भिड़ने से तेज धमाके शुरू हो गए। ग्रामीणों ने दाहा बिजली घर पर सूचना देकर विद्युत सप्लाई बंद कराई। पुलिस ने गन्ना लदे ट्रक को भड़ल चेक पोस्ट पर रोक लिया। एसडीओ रजत गुप्ता ने बताया कि गन्ने के ट्रक से विद्युत पोल टूटने की शिकायत थाने पर की है।