फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन में खराबी से रोकनी पड़ी रमाला मिल में पेराई

विज्ञापन
विज्ञापन
चेन में खराबी से थमी रमाला मिल में गन्ने की पेराई
विज्ञापन

रमाला। सहकारी क्षेत्र की रमाला चीनी मिल में आए दिन तकनीकी खराबी से किसान परेशान हैं। सोमवार सुबह मिल भी चेन खराब होने से पेराई थम गई। इसके चलते गन्ना केंद्रों पर तौल कार्य बंद है, जिससे किसान परेशान हैं। इंजीनियर चेन ठीक करने में लगे हैं लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। उधर, परेशान किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब छह बजे चीनी मिल में तकनीकी खराबी से पेराई बंद हो गई, जिससे किसानों की तौन नहीं हो पाई। उत्तम ग्रुप के साइट इंचार्ज अश्वनी तोमर ने बताया कि सुबह छह बजे मिल की गन्ना चेन खराब हो जाने से पेराई बंद है। इंजीनियरों को खराबी ठीक करने में लगाया गया है, इसे जल्दी ठीक कर मिल को जल्द ही चालू करा दिया जाएगा। देर शाम तक मिल की चेन ठीक नहीं होने के कारण किसान परेशान रहे। कई बार किसान हंगामा कर चुके हैं। किसानों का कहना है कि समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें