फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन कर उल्लास पूर्वक मनाया

विज्ञापन
खेकड़ा शहर स्थित पेरीफेरल एक्सप्रेस वे के मवीकला टोल पर ध्वजारोहण करते टोल कर्मी - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण कर जताई लोकतंत्र में आस्था
विज्ञापन

खेकड़ा। खेकड़ा में 71वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। तहसील कार्यालय पर उपजिलाधिकारी राजपाल सिंह ने ध्वजा रोहण किया। तहसीलदार यदुवंश समेत अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह ने सीओ कार्यालय, कोतवाली में प्रभारी राजकुमार शर्मा, सीएचसी पर प्रभारी डॉ. ताहिर, नगर पालिका कार्यालय पर चेयरपर्सन संगीता धामा, ईओ अनिल पंडित ने ध्वजा रोहण किया।
गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर प्रबंधक स्वर्णलता शाह, प्रधानाचार्य उमेश कुमार चौहान ने ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। भरत गुप्त, जयबीर सिंह, कवंरपाल सिंह, राजकुमार, जितेंद्र धामा, यामीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता उच्चतर माध्यमिक सांकरौद विधालय में प्रधानाचार्य नरेंद्र धामा, एमएम डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ जगदीश कुमार, जैन इंटर एवं जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज मे अध्यक्ष नरेश कुमार जैन, प्रबंधक राहुल जैन, कोषाध्यक्ष अंकुश जैन, प्राचार्य डा आरके जैन, प्रधानाचार्य डा प्रशांत जैन, कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज में प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंघल, विधानिकेतन गर्ल्स इंटर कॉलेज में बिनोद गुप्ता, होली चाइल्ड एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक ब्रजपाल सिंह, गांधी प्याऊ पर नगर अध्यक्ष ध्रुव शर्मा, लख्मीचंद पटवारी कालेज में प्रबंधक मुकेश जैन, गुरुकुल विधापीठ में प्रबंधक मुकेश गुप्ता, आदर्श जूनियर हाई स्कूल बड़ागांव में प्रधानाचार्य चुन्नीलाल त्यागी, रजनीश त्यागी, कोणार्क विद्यापीठ में प्रबंधक देवेंद्र धामा, विधाभवन स्कूल में प्रधानाचार्या अनिता शर्मा, जेपी एकेडमी मे प्रबंधक जगपाल धामा, ललियाना स्थित नवप्रभात पब्लिक स्कूल मे प्रबंधक नरेंद्र धामा ने ध्वजा रोहण किया। मोहल्ला शेखान स्थित जामिया आयशा बैतुश शालिहात मदरसा में मुख्य अथिति डा.अनवार अहमद ने ध्वजा रोहण किया। छात्रा इलमास बेगमा , रिवाना, अलीमा, सना, नूरजहां आदि ने देश भक्ति से ओत प्रोत मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इसके अलावा क्षेत्र के गांव सांकरौद मे ग्राम प्रधान पति चौधरी देवेंद्र सिंह धामा एवं ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा के नेतृत्व मे तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा मे मदरसे के बच्चो एवं ग्रामीणो ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान हरपाल सिंह, चौधरी देवेंद्र सिंह धामा, रामपाल सिंह, प्रदीप, सुरेश, देवेंद्र सिंह, रविंद्र, मोसीन, जावेद, याकूब, सलमान, अरूयूब, मुस्तकीम, इमरान आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें