पानी से आती है बदबू
गांव में लगे ज्यादातर हैंडपंपों का पानी दूषित हो गया है, जिनसे निकलने वाले पानी में बदबू आती है और कुछ देर बाद पीला हो जाता है। जिसका सेवन करने से बीमारी बढ़ रही है। - विपिन माहेश्वरी, ग्रामीण
एलर्जी समेत कई बीमारी फैल रही
हिंडन नदी में दूषित पानी के कारण गांव का भूजल भी खराब हो गया है, जिससे हैंडपंपों से दूषित पानी निकल रहा है। इस कारण एलर्जी समेत कई बीमारियां हो रही हैं। इस पानी को पीने से डर भी लगता है। - आदिल
खतरे से खाली नहीं पानी का सेवन
घर के बाहर गली में वर्षों पुराने हैंडपंप से दूषित पानी निकलने की समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। हैंडपंप से निकलने वाले दूषित पानी का सेवन करने से बीमारी का खतरा है। - शहनवाज
बढ़ रहा बीमारियों का खतरा
गांव में दूषित पानी के कारण बीमारी फैल रही है, जिसका इलाज भी कराया जा रहा है। अब दूषित पेयजल का सेवन करने से बीमारी बढ़ सकती है, इसलिए पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। उसमें हर महीने हजारों रुपये खर्च हो जाते हैं। - वकील
गांव में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए पेयजल हैडटैंक का निर्माण कराया जा रहा है, जल्द ही निर्माण पूरा होने के बाद ग्रामीणों को पाइपलाइन से शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जाएगा। - मुकेश देवी, प्रधान
मामला संज्ञान में आया है और गांव में पानी की जांच कराई जाएगी। हैंडपंपों का पानी दूषित मिलता है, तो उन्हें बंद करा दिया जाएगा। प्रधान व सचिव के साथ मिलकर शुद्ध पेयजल के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करा दी जाएगी। - विवेक शर्मा, जेई जल निगम