संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। जय सागर कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को उड़ान लक्ष्य की ओर कार्यक्रम अंतर्गत एसबीआई प्रबंधक निधि राय ने छात्राओं को सफलता के गुर बताए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास से ही सफलता को प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने छात्राओं को कॅरियर संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि सभी को अपना लक्ष्य चुनने का अधिकार है। लक्ष्य तय किए बिना सफलता प्राप्त करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक सपने सच न हों तब तक कड़ी मेहनत और लग्न के साथ तैयारी करते रहना चाहिए। जीवन के उतार-चढ़ाव में अपने लक्ष्य से कभी भी भटकना नहीं चाहिए। उन्होंने अपने जीवन के कड़वे अनुभवों को भी छात्राओं के साथ साझा किया। इस मौके पर अनिता शर्मा, अन्नू कौशिक, अनिता जैन एवं दिनेश जैन आदि मौजूद रहे।