फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया राशन मिलने से आक्रोश

Wed, 13 Apr 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत तहसील में राशन डीलर द्वारा दिए कंकड़-पत्थर युक्त चावल को दिखाती आजाद नगर की महिला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के आजादनगर की विधवा महिला राशन में दिए चावलों को लेकर आंखों में आंसू लिए हुए तहसील पहुंची और कंकड़-पत्थर युक्त चावलों को एसडीएम को दिखाया।  एसडीएम ने कानूनगो को मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए, कानूनगो ने भी महिला को टरका दिया।   
विज्ञापन
आजादनगर निवासी विधवा किरण देवी पत्नी स्वर्गी रोहताश नेहरू रोड स्थित राशन डीलर सुधीर जैन के यहां राशन लेने पहुंची तो राशन डीलर ने उसे कंकड - पत्थर और ब्लेड युक्त चावल उसे दे दिए। जब महिला ने दिए गए चावलों की शिकायत राशन डीलर से की तो उसने उसे धक्का देकर भगा दिया। इसके बाद महिला तहसील में पहुंची और एसडीएम को राशन डीलर द्वारा दिए चावल दिखाए तो एसडीएम आश्चर्य चकित रह गए।  उन्होंने कानूनगो को बुला कर राशन डीलर के यहां जाकर इसकी जांच कर कार्रवाई की रिपोर्ट दें, कानूनगो ने एसडीएम के यहां से निकलने के बाद महिला को यह कह टरका दिया तुम दुकान पर चलो, हम जांच करने आएंगे, वहां कोई नहीं गया। विधवा घर चली गई। इस संबंध में  एसडीएम ने कहा इस मामले की जांच कराएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें